2019 में जो लोग सुकून से जी रहे थे साल 2020 में उन सबके बीच अफरा तफरी मच गई। साल के शुरुआत में ही कोरोना अपना असर दिखा रहा था। दो-तीन महीने बीतते बीतते लोगों के दिलों दिमागों पर इसका डर बुरी तरह से घर कर गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने तब कई बार लॉकडाउन भी कराए। घरों से बाहर ना निकलना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुंह पर मुखौटा लगाना आदि अनिवार्य कर दिया गया। मैंने न्यूज में सुना था टीवी पर के अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, "काश इस 2020 को अनइंस्टॉल करके रीइंस्टॉल करने का कोई तरीका हॉटा, इस साल में कोरोनावायरस है। जब देश के बाहर पूरी दुनिया में कोरोना का कहर चल रहा था और फिर देखते ही देखते भारत में भी हाल बुरा होने लगा तो अचानक हुऐ लॉकडाउन के कारण लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि मोदी जी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में लोग अपनी इच्छा के अनुसार दान कर सकते हैं। कुछ अभिनेताओं, खिलाड़ियों, बड़े व्यापारियों और कई उद्योगपतियों ने दान किये। बावजूद इसके जगह जगह त्राहि-त्राहि मची थी। हद तो तब हो गई जब पूरे भारत में लौकडाउन था और सड़को...